Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
गेहूं का MSP 2585 रुपये, आष्टा मंडी में रबी सीजन की नीलामी शुरू, किसानों की उम्मीदें बढ़ीं
Wheat MSP,Rs 2585, Rabi season auction beginsm,Ashta Mandi, raising farmers

केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 160 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 2585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। पिछले साल यह मूल्य 2425 रुपये था। MSP की घोषणा के बाद किसानों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। किसान 7 फरवरी से 7 मार्च तक ऑनलाइन या कियोस्क माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, भू-अभिलेख, ऋण पुस्तिका और आधार से लिंक बैंक खाता अनिवार्य है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम अनुकूल रहने से इस बार फसल की स्थिति अच्छी है और उत्पादन रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है।

आष्टा मंडी में मंगलवार से नए रबी सीजन की गेहूं की आवक और नीलामी की शुरुआत हुई। पहली नीलामी में इछावर के किसान राजाराम ने चार क्विंटल गेहूं मंडी में लाया, जिसे सात्विक एग्रो फूड इंडस्ट्री ने 2381 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा। मंडी सचिव नरेंद्र कुमार मेश्राम के अनुसार पहले दिन कुल 9904 क्विंटल आवक दर्ज की गई। उन्नत किस्मों जैसे गेहूं सुजाता 3006 और लोकवन को गुणवत्ता के अनुसार बेहतर भाव मिले, जिससे मंडी में प्रतिस्पर्धा का माहौल बना और किसानों में उत्साह देखा गया।

 

किसानों की नजरें इस बार राज्य सरकार द्वारा बोनस राशि पर भी टिकी हैं। पिछले वर्षों में बोनस देने से किसानों को राहत मिली थी और इस बार यदि 115 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस मिल गया, तो कई किसान उम्मीद कर रहे हैं कि केंद्र सरकार का चुनावी वादा पूरा होगा। आष्टा मंडी की पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया और उच्च गुणवत्ता वाली फसल की वजह से पड़ोसी जिलों के किसान भी अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, जिससे बेहतर भाव मिलने की संभावना और मजबूत हुई है।

Priyanshi Chaturvedi 4 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.