Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए किसानों को बड़ी राहत, 6 फरवरी तक मिलेगा समय
 farmers, Chhattisgarh , paddy procurement, time,February 6

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हित में धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर अहम फैसला लिया है। अब प्रदेश के तीन श्रेणियों के किसान 5 और 6 फरवरी 2026 तक अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। यह अतिरिक्त अवसर उन किसानों को दिया गया है जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका सत्यापन समय पर नहीं हो सका या खरीदी प्रक्रिया में कोई तकनीकी बाधा आई।

 

इसके अलावा, वे किसान भी इस अवधि में धान बेच सकेंगे जिन्हें 28, 29 और 30 जनवरी 2026 को टोकन मिला था, लेकिन वे निर्धारित तारीख पर अपनी उपज नहीं बेच पाए थे। यह कदम किसानों की फसलों को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से बाजार में बेचने में मदद करेगा और आर्थिक राहत सुनिश्चित करेगा।

 

सरकार ने खरीदी केंद्रों पर बारदाना और हमालों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही, खरीदी प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर जोर दिया गया है। राज्य सरकार का कहना है कि यह निर्णय किसानों को तकनीकी या अन्य कारणों से होने वाली असुविधाओं से बचाने और उनकी उपज की सही कीमत सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है

Priyanshi Chaturvedi 4 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.