Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राहुल गांधी और मोदी के मंत्री के बीच संसद गेट पर तीखी बहस, ‘गद्दार’ कहने पर हुआ पलटवार
Rahul Gandhi , Modi,minister , heated exchange Parliament gates,  latter calling him

बुधवार को संसद गेट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आमना-सामना हुआ। इस दौरान राहुल गांधी ने मंत्री को ‘गद्दार दोस्त’ कह दिया, जिस पर बिट्टू ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को देश का दुश्मन करार दिया। यह विवाद तब हुआ जब कांग्रेस सांसद हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और दोनों के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी टैंकों के लद्दाख में घुसने के दौरान पीएम ने पूरी जिम्मेदारी नहीं ली और सेना को “जो समझो वो करो” का संदेश दिया। राहुल ने बताया कि पूर्व चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल नरवणे ने राजनाथ सिंह को फोन करके मदद मांगी थी, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने सेना के कठिन हालात और अकेलेपन को उजागर किया।

 

यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच बहसबाजी हुई हो। इससे पहले सितंबर 2024 में बिट्टू ने राहुल गांधी पर सिख समुदाय को बांटने का आरोप लगाया था और कहा था कि सिख किसी भी राजनीतिक दल से बंधे नहीं हैं। इस तरह के बयान और बहसबाजी संसद के बाहर और भीतर राजनीतिक हलचल पैदा करते रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 4 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.