Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन
Brahmin community protests against the film

भोपाल में एक OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज और मध्य प्रदेश ब्राह्मण समाज के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में पंडितों ने फिल्म को समाज की छवि खराब करने वाला बताया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म को तुरंत नेटफ्लिक्स से हटाने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और व्यापक होगा।

 

 

दिल्ली उच्च न्यायालय में फिल्म के टाइटल को लेकर याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता वकील विनीत जिंदल का कहना है कि फिल्म में ‘पंडित’ शब्द को जानबूझकर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जोड़ा गया है। याचिका में फिल्म के कंटेंट को सांप्रदायिक रूप से आपत्तिजनक और ब्राह्मण समाज की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया गया है।

 

फिल्म के ट्रेलर के अनुसार, अभिनेता मनोज बाजपेयी सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके भ्रष्ट पुलिस वाले के किरदार को ‘पंडित’ शब्द से जोड़ा गया है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ब्राह्मण समाज का कहना है कि यह चित्रण पूरी तरह आपत्तिजनक है और उनकी गरिमा को नुकसान पहुंचाता है।

Priyanshi Chaturvedi 5 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.