Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी
Dehli , Frequent technical,  glitches , Air India,  IndiGo aircraft

हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। सरकार ने संसद में बताया कि जनवरी 2025 से देश की छह प्रमुख एयरलाइंस के 754 विमानों की तकनीकी जांच की गई, जिनमें से 377 विमानों में एक ही तरह की खराबी बार-बार सामने आई। एअर इंडिया ग्रुप के 267 विमानों में से 191 (करीब 72%) में रिपीटेटिव डिफेक्ट पाए गए, जबकि इंडिगो के 405 विमानों में से 148 विमानों में 3 फरवरी 2025 तक बार-बार तकनीकी खामियां दर्ज की गईं।

 

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में बताया कि DGCA ने पिछले साल सुरक्षा मानकों की सख्त निगरानी की। इस दौरान 3,890 सर्विलांस निरीक्षण, 56 ऑडिट, 492 रैंप चेक, 874 स्पॉट चेक, 550 नाइट सर्विलांस और 84 विदेशी विमानों की जांच की गई। सरकार के मुताबिक इन जांचों का मकसद उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान करना था।

 

सरकारी आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए एअर इंडिया ने कहा कि ज्यादातर खामियां कैटेगरी-D से जुड़ी हैं, जिनका सीधा संबंध उड़ान सुरक्षा से नहीं है। एयरलाइन के अनुसार इनमें सीट, ट्रे टेबल और इन-फ्लाइट स्क्रीन जैसी सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतें शामिल हैं। कंपनी ने भरोसा दिलाया कि अगले दो वर्षों में नैरो-बॉडी विमानों के रेट्रोफिट प्रोग्राम के जरिए इन समस्याओं को पूरी तरह दूर कर लिया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 6 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.