Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग
Omkareshwar , 24-hour , darshan ,Mahashivratri: Jyotirlinga , decorated,  flowers

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पूरे 24 घंटे खुला रहेगा। इस विशेष दिन भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन निर्बाध रूप से किए जा सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार महाशिवरात्रि पर प्रतिदिन होने वाली शयन आरती नहीं होगी और भगवान के लिए सेज, झूला व चौंसर भी नहीं सजाई जाएगी। इस महापर्व पर ज्योतिर्लिंग मंदिर को आकर्षक फूलों से विशेष रूप से सजाया जाएगा।

 

श्रीजी मंदिर ओंकारेश्वर ट्रस्ट के अनुसार तड़के तीन बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे, जो अगले दिन तड़के तीन बजे तक लगभग सतत खुले रहेंगे। केवल दोपहर 12:20 बजे भगवान के भोग के लिए कुछ समय के लिए पट बंद किए जाएंगे। शास्त्रों में मान्यता है कि सामान्य दिनों में भगवान शिव और माता पार्वती रात्रि विश्राम करते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि पर भगवान स्वयं रतजगा करते हैं, इसलिए शयन आरती नहीं होती।

 

पट खुलते ही सबसे पहले साधु-संत और संन्यासी शोभायात्रा के साथ मंदिर पहुंचकर पूजन-दर्शन करेंगे, इसके बाद आम श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिलेगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर और नर्मदा घाटों को भव्य रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सव का माहौल रहेगा।

Priyanshi Chaturvedi 6 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.