Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश
New Dehli , Pariksha Pe Charcha 2026,  PM Modi,  special message, students

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC) के 9वें संस्करण में देशभर के छात्रों से संवाद करते हुए परीक्षा के तनाव को कम करने और सीखने पर फोकस बनाए रखने के टिप्स दिए। 27 जनवरी को रिलीज हुए इस एपिसोड में पीएम ने दिल्ली, कोयंबटूर, रायपुर, देव मोगरा और गुवाहाटी सहित पांच राज्यों के छात्रों से सीधे बातचीत की। इस बार कुल 6.76 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी रही, जबकि कार्यक्रम सोनी Liv, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।

 

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि हमारे कंघी-टूथब्रश तक विदेशी हैं, और एक साल में हर विदेशी चीज को स्वदेशी से बदलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए आत्मनिर्भरता को जरूरी बताया। X पर पोस्ट में पीएम ने लिखा कि PPC उन्हें देशभर के होशियार दिमागों से जुड़ने का मौका देता है और इस साल के विषय खास तौर पर तनाव-मुक्त रहने और सीखने पर केंद्रित हैं।

 

प्रेजेंटेशन के डर पर एक छात्र के सवाल के जवाब में पीएम ने आत्मविश्वास का सरल सूत्र बताया। उन्होंने कहा कि सच्चाई और अपने अनुभव पर भरोसा ही सबसे बड़ा आत्मविश्वास है—जैसे सड़क किनारे रहने वाली महिला बिना किसी अभ्यास के सच बताते समय पूरे भरोसे से बोलती है। पीएम ने छात्रों को अपने काम पर विश्वास रखने की सलाह दी, जिससे प्रेजेंटेशन का डर अपने आप दूर हो जाता है।

Priyanshi Chaturvedi 6 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.