Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल
Balod , master plan , change , face , 10 villages ,included

बालोद के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित मास्टर प्लान 2041 जल्द सामने आ सकता है। नगर निवेश विभाग के अनुसार जिस मास्टर प्लान को वर्ष 2021 में तैयार हो जाना था, वह अब चार साल की देरी के बाद जून या जुलाई 2026 में प्रकाशित होने की संभावना है। यह प्रक्रिया वर्तमान में डायरेक्टर स्तर पर चल रही है। नए मास्टर प्लान में बालोद शहर के 20 वार्डों के साथ 10 गांवों को निवेश क्षेत्र में शामिल किया जाएगा, जिससे शहरी और ग्रामीण विकास को एक साथ आगे बढ़ाया जा सके।

 

मास्टर प्लान 2041 के तहत ग्राम झलमला, उमरादाह, पाकुरभाट, देवारभाट, पाररास, खैरतराई, बघमरा, सिवनी और हीरापुर को शामिल किया गया है। इन गांवों में आवासीय, व्यवसायिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए इन्हें योजना में जोड़ा गया है। जून में प्रकाशन के बाद दावा-आपत्ति और जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

 

नए मास्टर प्लान का उद्देश्य अव्यवस्थित विकास पर रोक लगाकर योजनाबद्ध तरीके से शहर और गांवों का विकास करना है। इसके तहत सड़क, नाली, पुल-पुलिया, यातायात व्यवस्था, नियमितिकरण और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम किया जाएगा। मास्टर प्लान लागू होने के बाद निवेश क्षेत्र में आने वाले नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन कर सकेंगे। शहरवासियों को उम्मीद है कि नए मास्टर प्लान से बालोद के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Priyanshi Chaturvedi 6 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.