Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षा विभाग में नौकरी, 8 आरोपियों पर एफआईआर से हड़कंप
Jobs in the education department based on fake documents, FIR against 8 accused creates stir

 

छत्तीसगढ़ के केसीजी और एमएमएसी जिलों में शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी करने का बड़ा मामला सामने आया है। राज्य शिक्षा आयोग के जाली पत्र और फर्जी नियुक्ति आदेशों के आधार पर सरकारी स्कूलों में काम कर रहे दोनों जिलों के चार-चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिला शिक्षा अधिकारियों की शिकायत पर खैरागढ़ और मोहला थानों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 120-बी, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, केसीजी जिले में वर्ष 2022 से अजहर सिद्दीकी, फजेंद्र कुमार सिन्हा, टीकमचंद साहू और रजिया अहमद अलग-अलग स्कूलों में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत थे। वहीं एमएमएसी जिले में डोलामण मटारी, शादाब उस्मान, आशुतोष कछवाहा और अमीन शेख मोहला-मानपुर जिले के विभिन्न स्कूलों में पदस्थ पाए गए। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी राज्य शिक्षा आयोग के फर्जी आदेशों के आधार पर नियुक्त हुए थे, जिसके बाद संबंधित डीईओ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब शिक्षा विभाग ने नियुक्ति आदेशों की सत्यता की जांच के लिए राज्य शिक्षा आयोग से संपर्क किया। आयोग ने बताया कि जिन आदेश क्रमांकों के आधार पर नियुक्तियां दर्शाई गई थीं, वे वास्तव में बैंक ऑफ बड़ौदा, विवेकानंद नगर शाखा को जारी पत्र से संबंधित थे। साथ ही आदेशों पर दर्ज आयोग के सचिव डॉ. ओपी मिश्रा के हस्ताक्षर भी आधिकारिक रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे थे। इसके बाद पूरे फर्जी नियुक्ति नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.