Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानिए वोटर लिस्ट विवाद का पूरा मामला
Sonia Gandhi files reply,court, know the full story of voter list controversy

 

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के आरोपों से जुड़े मामले में शनिवार को कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। यह जवाब वकील विकास त्रिपाठी की ओर से दायर रिवीजन पिटीशन पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। सोनिया गांधी की ओर से जवाब दाखिल होने के बाद अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी को निर्धारित की गई है।

इससे पहले कोर्ट ने सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की याचिका को खारिज कर दिया था, यह कहते हुए कि याचिका पर्याप्त साक्ष्यों के बिना दाखिल की गई है। बाद में इस आदेश को चुनौती देते हुए रिवीजन याचिका दाखिल की गई, जिस पर कोर्ट ने सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था।

पूरा मामला सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिकता मिलने से पहले मतदाता सूची में शामिल किए जाने के आरोपों से जुड़ा है। याचिका में दावा किया गया है कि उनका नाम वर्ष 1980 में वोटर लिस्ट में दर्ज हुआ, 1982 में हटाया गया और 1983 में दोबारा जोड़ा गया, जिसे चुनावी कानूनों का उल्लंघन बताया जा रहा है। कांग्रेस ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सोनिया गांधी ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ही मतदान किया, जबकि वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने का फैसला चुनाव आयोग या संबंधित अधिकारियों का था, न कि सोनिया गांधी का।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.