Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
संसद की गरिमा पर सवाल: 4 फरवरी के हंगामे का वीडियो आया सामने
Parliament dignity questioned: Video of February 4 uproar surfaces

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार जारी रहीहै। राहुल गांधी को सदन में बोलने न देने के आरोप को लेकर विपक्ष जहां हंगामा कर रहा है, वहीं अब सत्ता पक्ष ने विपक्षी सांसदों के आक्रामक व्यवहार को मुद्दा बना दिया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया कि 4 फरवरी को लोकसभा में हालात इतने उग्र हो गए थे कि भाजपा और एनडीए सांसदों को संयम बरतने के लिए कहना पड़ा।

किरण रिजिजू ने बताया कि 4 फरवरी को कांग्रेस के सांसद सत्ता पक्ष की बेंच की ओर बढ़ गए और प्रधानमंत्री की सीट तक पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों ने ट्रेजरी बेंच का लगभग घेराव कर लिया था। भाजपा की महिला सांसद इस व्यवहार से बेहद आक्रोशित थीं, लेकिन हालात बिगड़ने से बचाने के लिए भाजपा नेतृत्व को अपने सांसदों को धक्का-मुक्की से रोकना पड़ा। रिजिजू ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद विपक्षी सांसद स्पीकर के चेंबर में गए और दबाव बनाने की कोशिश की।

इस पूरे मामले को लेकर किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर 4 फरवरी की लोकसभा कार्यवाही का एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में कांग्रेस की महिला सांसद प्रधानमंत्री की सीट के पास बैनर लेकर खड़ी दिखाई दे रही हैं। वीडियो साझा करते हुए रिजिजू ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी अपने सांसदों के सबसे निम्न स्तर के व्यवहार पर गर्व कर रही है। गौरतलब है कि उस दिन प्रधानमंत्री का प्रस्तावित संबोधन सुरक्षा कारणों से टाल दिया गया था और स्पीकर ओम बिरला ने कहा था कि उस माहौल में कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी, जो संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

Vandana singh 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.