Since: 23-09-2009

  Latest News :
CM योगी बोले कयामत बाबरी मस्जिद अब कभी नहीं बनेगी.   संसद की गरिमा पर सवाल: 4 फरवरी के हंगामे का वीडियो आया सामने .   मुख्यमंत्री सरमा ने गोगोई पर लगाया वैश्विक साजिश का आरोप.   परीक्षा पे चर्चा में मोदी ने कहा- अनुशासन के बिना प्रेरणा बोझ बन जाती है.   संसद में गतिरोध के बीच ओम बिरला से मिले राहुल गांधी.   आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं होगा, केवल हिंदू होना जरूरी: मोहन भागवत.   मध्य प्रदेश में निगम-मंडल में नई जिम्मेदारियों जल्द मिल सकती है जिम्मेदारी.   भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा की मृत्यु .   हॉक फोर्स के 60 जवानों को मिला आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन.   मप्र में 10 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं.   भोपाल में गोमांस और गंदे पानी को लेकर कांग्रेस का निगम दफ्तर पर घेराव.   शिवराज बोले- भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित.   वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव :IFS अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति आदेश जारी.   छत्तीसगढ़ में 6,414 जोड़ों का सामूहिक विवाह, चार नक्सली भी जुड़े.   10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क में 5 साल बाद बढ़ोतरी, अब छात्रों को देने होंगे 800 रुपये.   तंत्र-मंत्र के झांसे में कारोबारी से 3.50 लाख की ठगी, नकली नोट मिले.   दीपका माइंस में ट्रेलर में आग, कोयला न होने से बड़ा नुकसान टला.   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, 51 नक्सलियों का हुआ सरेंडर.  
वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव :IFS अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति आदेश जारी
Major administrative changes,Forest Department: Transfer,promotion orders of IFS officers issued

छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति से जुड़े अहम आदेश जारी किए हैं। राज्य शासन की ओर से जारी आदेश के तहत विभाग में स्थानांतरण और पदोन्नति प्रक्रिया को लागू किया गया।

सरकारी आदेश के अनुसार दो भारतीय वन सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि पांच अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान का लाभ दिया गया है। इससे वन विभाग की कार्यकुशलता और प्रशासनिक ढांचे में सुधार की उम्मीद है।

इस निर्णय से वन विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में स्पष्टता आएगी और विभागीय संचालन में गति बढ़ेगी। राज्य सरकार का कहना है कि इस तरह के प्रशासनिक फैसले वन संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाएंगे।

 

मध्य प्रदेश में निगम-मंडल में नई जिम्मेदारियों जल्द मिल सकती है जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में निगम और मंडल में होने वाली नियुक्तियों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश भाजपा संगठन ने अधिकांश प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और अब जल्द ही जिम्मेदारियों का बंटवारा किया जा सकता है। दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी है और नियुक्तियों से पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं के कार्य, अनुभव और संगठन के प्रति योगदान की समीक्षा की गई है।

पार्टी का ध्यान उन कार्यकर्ताओं पर है, जिन्होंने लंबे समय से जमीनी स्तर पर काम किया है और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को निगम-मंडल में जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है। हाल ही में संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्तियों के बाद निगम-मंडलों में भी नियुक्तियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

जानकारों का मानना है कि इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और सरकार तथा संगठन के बीच तालमेल मजबूत होगा। इसके अलावा पार्टी की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। पार्टी स्तर पर वैचारिक कार्यक्रम और बैठकें भी जारी हैं, जबकि विधानसभा चुनाव में कम मार्जिन से हारे और कांग्रेस से भाजपा में आए कुछ नेताओं को भी निगम-मंडल में जगह मिलने की संभावना है।

                                               

Vandana singh 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.