Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
छत्तीसगढ़ में 6,414 जोड़ों का सामूहिक विवाह, चार नक्सली भी जुड़े
Mass wedding, 6,414 couples,Chhattisgarh, four Naxalites also involved

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मंगलवार को 6,414 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। रायपुर, कवर्धा, जगदलपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव समेत राज्य के कई जिलों में यह आयोजन आयोजित किया गया। राज्य के सीएम विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये की वित्तीय सहायता और 15 हजार रुपये की सामग्री सहायता प्रदान की गई।

राज्य में हिंदू रीति से 6,281, मुस्लिम रीति से 3, ईसाई रीति से 113, बौद्ध से 5 और बैगा समुदाय के 10 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह योजना गरीब माता-पिता और बेटियों के लिए सम्मानजनक विवाह का अवसर प्रदान करती है और समाज में समानता और समरसता को बढ़ावा देती है। 2005 में मात्र 5 हजार रुपये से शुरू हुई यह योजना आज 50 हजार रुपये तक पहुँच चुकी है।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि चार जोड़े आत्मसमर्पित नक्सली थे, जिन्होंने मुख्यधारा में जुड़कर विवाह बंधन में बंधा। कांकेर-सुकमा-बीजापुर के इन नक्सलियों ने विवाह के बाद मीडिया से साझा किया कि उन्हें नया जीवन मिला है और वे अपने जीवनसाथी के साथ खुशहाल जीवन बिताएंगे। इस पहल से यह साबित होता है कि राज्य सरकार सामाजिक कल्याण और समरसता को बढ़ावा देने में प्रतिबद्ध है।

 

Vandana singh 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.