Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्यप्रदेश के इस जिले में 7 लाख से ज्यादा समग्र ID डिलीट
   Indore, 7 lakh,  Samagra, ID, deleted,  district, Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम ने शहर के 22 जोनों में करीब 7 लाख 5 हजार 956 समग्र आइडी डिलीट कर दी हैं। लोगों के आरोप है कि उन्हें वैरिफिकेशन या केवायसी कराने की कोई सूचना नहीं दी गई, लेकिन उन्हें डुप्लीकेट मानकर सीधे डी-एक्टिवेट कर दिया गया। कई लोग इस बात की जानकारी तब पाते हैं जब सरकारी दफ्तरों में कोई काम कराने जाते हैं। अब इन्हें आइडी रिकवर कराने के लिए कई बार दफ्तरों का चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

 

दरअसल, कुछ समय पहले फर्जी समग्र आइडी का मुद्दा उठने के बाद प्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर्स को जिलेवार केवायसी अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत जोनवार प्रभारी नियुक्त किए गए और जिन लोगों ने समय पर केवायसी नहीं कराई, उन्हें डुप्लीकेट आइडी मानकर पोर्टल से हटाया गया। इसी प्रक्रिया में इंदौर नगर निगम ने लाखों समग्र आइडी डी-एक्टिवेट कर दी।

 

स्थिति और मुश्किल तब हो गई जब कई लोगों के जोन हाल ही में बदल गए। अब उन्हें सही जोन पर जाकर आइडी रिकवर करानी पड़ रही है। समग्र आइडी डिलीट होने के कारण कई योजनाओं का लाभ और सरकारी काम भी अटक गए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि अभी भी डिलीट समग्र आइडी को रिकवर करने का विकल्प मौजूद है, लेकिन इसके लिए जोन स्तर पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Priyanshi Chaturvedi 13 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.