Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा में हेलीपेड नर्सरी पर अवैध निर्माण, नगर निगम ने जारी किया नोटिस
construction, helipad nursery, Korba, Municipal Corporation issues notice

कोरबा के वार्ड नंबर 28 स्थित हेलीपेड नर्सरी में रातों रात शासकीय भूमि पर पक्के मकान का निर्माण किया गया। एक कमरे नुमा प्लॉट को काटकर दीवार खड़ी की गई। नगर निगम की टीम ने निर्माण स्थल पर नोटिस चस्पा किया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जवाब मांगा। नोटिस में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि शासकीय भूमि पर कब्जा करना नियमों के विरुद्ध है और उचित कार्यवाही की जाएगी।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि हेलीपेड नर्सरी शहर के लिए हरे-भरे क्षेत्र और ऑक्सीजन की जगह है, जहां लोग सुबह और शाम टहलने आते हैं। पिछले कुछ वर्षों में यहां अवैध कब्जे की शिकायतें कई बार नगर निगम को की जा चुकी हैं। हेलीपेड ग्रीन जोन में अब भी कई पेड़ों पर समाज के बैनर और पोस्टर लगे हैं, जिसमें लिखा गया है कि यह जमीन समाज की है।

 

नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि इस ग्रीन जोन को संरक्षित किया जाए और अवैध कब्जा रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेताया कि अगर समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो धीरे-धीरे यह हरा-भरा क्षेत्र पूरी तरह कब्जाधारी के हाथों में चला जाएगा।

Vandana singh 11 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.