Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पीएम मोदी की आज साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक
 Newdelhi, PM ,Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साउथ ब्लॉक में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह ब्रिटिश काल की ऐतिहासिक इमारत में आखिरी कैबिनेट बैठक होगी, जहां आजादी के बाद देश के कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) नए परिसर 'सेवा तीर्थ' में स्थानांतरित हो जाएगा। दोपहर 1:30 बजे पीएम मोदी सेवा तीर्थ परिसर का नाम अनावरण करेंगे और कर्तव्य भवन-1 व 2 का उद्घाटन करेंगे, जबकि शाम को यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम भी होगा।

 

'सेवा तीर्थ' परिसर में पीएमओ, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का कार्यालय स्थित होगा। इसमें डिजिटल रूप से जुड़े कार्यालय, जन-संपर्क क्षेत्र और केंद्रीकृत रिसेप्शन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह इमारत पर्यावरण-अनुकूल है और कर्मचारियों की भलाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। नए परिसर से मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय होगा, जिससे शासन अधिक कुशल, सुलभ और पारदर्शी बनेगा।

 

साउथ ब्लॉक आजादी के बाद भारत की सत्ता का केंद्र रहा है, जहां नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसे बड़े फैसले लिए गए। अब इसकी जगह 'सेवा तीर्थ' लेगा, जो सेवा और कर्तव्य पर आधारित है। यह बदलाव ब्रिटिश युग की यादों से मुक्ति का प्रतीक है और प्रधानमंत्री की जन-केंद्रित और मजबूत प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Priyanshi Chaturvedi 13 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.