Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एमपी विधानसभा बजट सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण के बीच में मचा हंगामा
MP Assembly ,budget, session: Uproar, erupts, during, Governor

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को वंदे मातरम् के छह छंदों के सामूहिक गायन के साथ हुई। इसके बाद राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अपना अभिभाषण दिया, लेकिन भाषण के दौरान ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच राज्यपाल ने संबोधन पूरा किया। बाद में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी।

 

राज्यपाल ने अपने भाषण में ‘अमृत काल’ का जिक्र करते हुए उद्योग, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, वर्ष 2047 तक 2 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य, 2026 को कृषि वर्ष, पीएम जनमन योजना के तहत आवास निर्माण, शिप्रा नदी शुद्धिकरण और नई शिक्षा नीति के कार्यों का उल्लेख किया। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और नल-जल योजना का मुद्दा उठाया, जिसके बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।

 

राज्यपाल के सदन से जाने के बाद दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, जहां अध्यक्ष ने कहा कि जो हिस्सा पढ़ा नहीं जा सका, उसे पढ़ा हुआ माना जाएगा। इसके बाद सदन स्थगित कर दिया गया। 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में 3478 प्रश्न, 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव, 41 अशासकीय संकल्प और शून्यकाल में 83 प्रश्न सूचीबद्ध हैं।

Priyanshi Chaturvedi 16 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.