Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बजट सत्र के बाद 20% कलेक्टरों के हुए तबादले तय
Transfers , 20%,  collectors ,finalised ,after , budget ,session

मध्यप्रदेश में बजट सत्र के खत्म होते ही प्रशासनिक तबादलों का बड़ा दौर शुरू होने वाला है। सरकार ने 12 से 20 प्रतिशत जिलों के कलेक्टरों का तबादला तय किया है। यह बदलाव केंद्र और राज्य की महत्वकांक्षी योजनाओं व परियोजनाओं में जिलों के प्रदर्शन के आधार पर होगा। मुख्य सचिवालय ने जिलों के प्रदर्शन का रोडमैप तैयार कर लिया है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, परिवार कल्याण और धरती आबा ग्राम उत्कृष्ट अभियान जैसी केंद्र और राज्य की योजनाओं में कामकाज का आकलन शामिल है।

 

कई जिलों ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला, किसान और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया। साथ ही, खाद वितरण व्यवस्था, सरकारी स्कूलों में पंजीयन में गिरावट, वन और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि जैसी समस्याएं भी प्रशासनिक प्रदर्शन पर असर डाल रही हैं। मुख्य सचिवालय ने सभी जिलों का परफार्मेंस तैयार कर लिया है, ताकि तबादले निष्पक्ष और योजना आधारित हों।

 

प्रशासनिक और राजनीतिक तालमेल की कमी ने भी विकास कार्यों को प्रभावित किया है। कई जिलों में अवैध खनन और अन्य शिकायतें बढ़ी हैं, जिससे जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। इस व्यापक समीक्षा और प्रदर्शन आकलन के आधार पर सरकार बजट सत्र के बाद प्रशासनिक सर्जरी करेगी और बदलावों को लागू करेगी।

Priyanshi Chaturvedi 15 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.