Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नोएडा में सियासी शक्ति प्रदर्शन की होड़ मिशन 2027 की तैयारी
  New delhi, political show,  strength, Noida, preparations, underway,  Mission 2027,

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक में तेज हलचल हो गई है और गौतमबुद्ध नगर जिला तीनों प्रमुख दलों के लिए रणनीतिक केंद्र बन गया है। दिल्ली से सटे इस क्षेत्र को राज्य की आर्थिक राजधानी और शो-विंडो माना जाता है। रिकॉर्ड निवेश, जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स के चलते यहां विकास की राजनीति भी चरम पर है। यही वजह है कि भाजपा, समाजवादी पार्टी और बसपा अपने चुनावी अभियान की शुरुआत इसी जमीन से करने की तैयारी में हैं।

 

भाजपा 21 फरवरी को यमुना सिटी सेक्टर-28 में बड़ी जनसभा करेगी, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। इसके बाद जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर भी विशाल सभा प्रस्तावित है। पार्टी नेताओं का दावा है कि यहीं से मिशन-2027 का शंखनाद होगा।

 

वहीं समाजवादी पार्टी 29 मार्च को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में ‘समानता भाईचारा रैली’ आयोजित करेगी, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। बसपा 15 मार्च को नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर कांशीराम जयंती के अवसर पर बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मंडलों से कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी है। साफ है कि 2027 से पहले नोएडा सियासी ताकत आजमाने का बड़ा मंच बनने जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 14 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.