Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रोलिंग बजट से विकास को रफ्तार, सीएम मोहन यादव बोले
Rolling budget,ccelerate development, says CM Mohan Yadav

मोहन यादव ने बजट को सिर्फ एक साल का नहीं बल्कि अगले दो वर्षों के विकास की रूपरेखा तय करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट “समृद्ध, सुखद, संपन्न और संस्कृतिमय मध्यप्रदेश” के लक्ष्य को साकार करेगा। प्रदेश में मंजरे-टोले तक सड़कों के विस्तार के लिए 21,630 करोड़ रुपये और ‘द्वारका योजना’ के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2026–27 के लिए 4.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा गया है और इस वर्ष को कृषि को समर्पित करते हुए किसान कल्याण के लिए 1.15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश 30 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ आगे बढ़ रहा है और पूंजीगत व्यय का बेहतर प्रबंधन किया गया है, जबकि कोई नया टैक्स नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश देश का तीसरा सबसे युवा राज्य है और पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं, जहां 13.5 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं। धार्मिक पर्यटन को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है और वन्यजीव संरक्षण के तहत आठ नए चीते लाने तथा जंगली भैंस को फिर से बसाने की तैयारी चल रही है।

 

सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के लिए भी पर्याप्त बजट प्रावधान किया गया है जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज गति से आगे बढ़ रही है और यह बजट ‘GYAN’ आधारित विकास मॉडल पर केंद्रित है, जिसमें ‘I’ यानी इंडस्ट्री को जोड़कर ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

Priyanshi Chaturvedi 18 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.