Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
इंदौर मेट्रो निर्माण पर विवाद, ऐतिहासिक बावड़ी तोड़ने पर रीगल तिराहा पर हंगामा
Indore Metro construction, sparks uproar,Regal Tiraha , demolition, historic stepwell

 

इंदौर के रीगल तिराहा स्थित रानी सराय में मेट्रो परियोजना के निर्माण के दौरान बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब प्रशासन ने एक प्राचीन बावड़ी को तोड़ने का काम शुरू किया। जैसे ही ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुँचाने की खबर फैली, बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी और नागरिक मौके पर पहुंच गए और काम तुरंत रोकने की मांग की। बढ़ते विरोध के बीच फिलहाल बावड़ी तोड़ने की कार्रवाई रोक दी गई है।

पर्यावरण प्रेमियों ने कहा कि विकास के नाम पर यदि शहर की जल संचयन और ऐतिहासिक विरासतों को नष्ट किया गया तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम होंगे। प्रदर्शनकारियों ने मेट्रो अधिकारियों से बावड़ी तोड़ने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज दिखाने की मांग की, जबकि अधिकारियों का कहना था कि निर्माण कार्य के दायरे में आने वाली संरचनाओं के लिए अलग अनुमति की जरूरत नहीं होती।

विरोध प्रदर्शन में पर्यावरणविद डॉ. डीके वाघेला, चंद्रशेखर गवली, डॉ. सुभाष बारोट और जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन सहित कई लोग शामिल हुए। क्रेन से तोड़फोड़ शुरू होते ही प्रदर्शनकारी बावड़ी के भीतर उतर गए और नारेबाजी करते हुए काम रुकवा दिया, जिससे मौके पर लंबे समय तक विवाद की स्थिति बनी रही।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 18 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.