Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पूर्व सीएम कमलनाथ ने बजट को बताया विश्वासघात
Former CM Kamal Nath, budget,betrayal.

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश बजट 2026–27 को जनता से विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि बजट में केवल बड़ी-बड़ी बातें हैं, जबकि जनहित से जुड़े मुद्दे पूरी तरह गायब हैं। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए प्रमुख वादे बजट भाषण में नजर नहीं आए और किसानों, महिलाओं व युवाओं को कोई राहत नहीं मिली।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये और गेहूं का 2700 रुपये प्रति क्विंटल देने, लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपये प्रतिमाह और गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने जैसे वादों का बजट में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं दिखता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वादा-खिलाफी कर रही है और इससे प्रदेश की जनता को निराशा हुई है। साथ ही उन्होंने पिछले बजट की घोषणाओं की प्रगति पर भी सरकार से जवाब मांगा।

 

कमलनाथ ने केंद्र से मिलने वाली कर हिस्सेदारी में संभावित कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस पर कोई स्पष्ट रणनीति नहीं बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की साझेदारी वाली योजनाओं में भी पर्याप्त राशि नहीं मिली, जिससे विकास प्रभावित हो सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों के बजाय केंद्र की “कठपुतली” की तरह काम कर रही है।

Priyanshi Chaturvedi 18 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.