Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भारत से प्रेरणा लेकर IMF के कर्जदार से कर्जदाता बना ब्राजील
Taking inspiration, from ,India, Brazil, transformed, borrower ,lender, of MF.

लुइज़ इनासियो लुला दा सिल्वाने भारत दौरे के दौरान कहा कि भारत से मिली सीख ने ब्राजील की आर्थिक दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि 2005 में भारत यात्रा के समय उन्हें विदेशी मुद्रा भंडार की मजबूती का महत्व समझ आया था। उस दौरान भारत के पास लगभग 100 अरब डॉलर का रिजर्व था। इससे प्रेरित होकर ब्राजील ने भी अपना भंडार बढ़ाने का लक्ष्य तय किया और बाद में 360 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसी के साथ ब्राजील अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का कर्जदार देश से कर्जदाता देश बन गया।

 

लूला ने कहा कि उनका मौजूदा अंतरराष्ट्रीय दौरा उनके तीसरे कार्यकाल की रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दुनिया में ब्राजील की साख और बातचीत की ताकत को फिर से स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल दो महीनों में ब्राजील ने अपने उत्पादों के लिए 520 नए बाजार खोले हैं। भारत के साथ व्यापार भी लगातार बढ़ा है—पहले यह 2.4 अरब डॉलर था, जो अब बढ़कर 10.5 अरब डॉलर हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 2030 तक इसे 20 अरब डॉलर और आगे 30 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है।

 

राष्ट्रपति लूला ने भारत-ब्राजील संबंधों को रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद मजबूत बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा समेत कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सात महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। साथ ही उन्होंने एक रोचक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में जब ब्राजील का प्रसिद्ध गीत ‘आसा ब्रांका’ बजाया गया, तो वे हैरान रह गए। इससे दोनों देशों के बीच बढ़ती सांस्कृतिक नजदीकी भी साफ झलकती है।

Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.