Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपाल की 7 विधानसभा सीटों पर बड़ा बदलाव, कुल मतदाता बढ़े
Major changes,7 assembly seats of Bhopal, total voters increased

 

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में 22 साल बाद विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हुई। इस प्रक्रिया में जिले की सातों विधानसभा सीटों – बैरसिया, उत्तर, नरेला, दक्षिण-पश्चिम, मध्य, गोविंदपुरा और हुजूर – की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर सुधार किया गया। पहले चरण में करीब 3 लाख 80 हजार नाम हटाए गए, जबकि 1 लाख 40 हजार नए नाम जोड़े गए, जिनमें 82 हजार नए मतदाता शामिल हैं।

एसआईआर के दौरान सत्यापन प्रक्रिया के तहत कुल 21,25,908 मतदाताओं की सूची की जांच की गई। पहले चरण में 16,87,033 मतदाता प्रमाणित हुए, जबकि 4,38,875 नाम हटाए गए। दूसरे चरण में तार्किक विसंगतियों, नो-मैपिंग और फार्म-6, 7, 8 के माध्यम से 23,616 नाम विलोपित किए गए और 58,420 नामों का पुनः सत्यापन हुआ।

अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में कुल 17,45,453 मतदाता दर्ज हैं। हुजूर (3,36,295) और गोविंदपुरा (3,20,746) में सबसे अधिक मतदाता हैं। जिले में एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 964 महिला मतदाता हैं। वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 2,219 है, जिनमें 110 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के चार मतदाता भी शामिल हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नाम जोड़ने और सुधार की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

 
Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.