Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए स्कूल-कॉलेज में मोबाइल प्रतिबंध पर विचार
Mobile ban in schools and colleges, students under 16 years ,age is being considered.

 

कर्नाटक की Siddaramaiah सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए स्कूल और कॉलेज परिसरों में मोबाइल फोन प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। इस संबंध में सरकार ने सभी स्कूलों और सरकारी कॉलेजों के कुलपतियों से सुझाव मांगे हैं। यह कदम छात्रों में सोशल मीडिया की लत और नशीले पदार्थों के संपर्क के खतरों को रोकने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने छात्रों के व्यवहार, शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर मोबाइल के प्रभाव को लेकर चिंता जताई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसे अन्य देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चे आजकल सोशल मीडिया की ओर अत्यधिक आकर्षित हो रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए चिंताजनक है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मोबाइल के माध्यम से कुछ बच्चे नशीले पदार्थों के संपर्क में आ रहे हैं।

राज्य सरकार का मानना है कि मोबाइल फोन की लत छात्रों की शिक्षा और आचरण पर नकारात्मक असर डाल रही है। इसलिए नाबालिग छात्रों को मोबाइल की लत से दूर रखने और उनके मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह प्रतिबंध महत्वपूर्ण है। सरकार अब कुलपतियों की प्रतिक्रियाओं का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

 
Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.