Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बजट सत्र 2026 में पेश होगा मतांतरण विरोधी धर्म स्वातंत्र्य बिल
Anti-conversion Freedom ,Religion, introduced,Budget Session 2026

 

छत्तीसगढ़ की विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चलेगा। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Dev Sai सरकार जबरन मतांतरण के खिलाफ ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026’ पेश करेगी। इसके अलावा राज्य सरकार तीन प्रमुख विधेयक पेश करेगी, जिनमें छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन विधेयक और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा से संबंधित विधेयक शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार नया धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 1968 के पुराने कानून की जगह लेगा। प्रस्तावित कानून में धोखाधड़ी, प्रलोभन या दबाव के माध्यम से किए गए मतांतरण पर 10 वर्ष तक की कठोर सजा का प्रावधान रखा जा सकता है। इसके लिए ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित नौ राज्यों के प्रचलित अधिनियमों का अध्ययन किया गया है।

सत्र के पहले दिन राज्यपाल Raman Deka का अभिभाषण होगा। 24 फरवरी को वित्त मंत्री O.P. Chaudhary राज्य का बजट पेश करेंगे। 26-27 फरवरी को आय-व्यय पर सामान्य चर्चा होगी और 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर विचार किया जाएगा। कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं, जबकि सदन में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर व्यापक चर्चा की संभावना जताई जा रही है।

 
Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.