Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
मध्य प्रदेश: एसआईआर प्रक्रिया पूरी, फाइनल मतदाता सूची आज होगी प्रकाशित
Madhya Pradesh,SIR process completed, final voter list ,published today

मध्य प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत मतदाता नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सभी जिलों में निर्वाचन अधिकारी शनिवार को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित करेंगे और बताएंगे कि किस विधानसभा सीट पर कितने नाम जोड़े या हटाए गए। इसके बावजूद सामान्य ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

एसआईआर के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रियों के क्षेत्र से कुल 8,20,255 नाम हटाए गए थे, जबकि नए नाम जोड़ने के लिए केवल 1,69,753 आवेदन आए। पूरे प्रदेश में कुल 42,74,000 से अधिक नाम हटाए गए, जबकि नए नाम जोड़ने के लिए 9,89,991 लोगों ने आवेदन किया। सबसे अधिक नए नाम भोपाल की गोविंदपुरा और नरेला विधानसभा सीटों पर जोड़े गए, जबकि छतरपुर की राजनगर और बीना सीट पर सबसे कम आवेदन आए।

 

नाम हटाने की बात करें तो भोपाल की गोविंदपुरा से विधायक और मंत्री कृष्णा गौर के क्षेत्र से 97,052 नाम काटे गए, इंदौर-5 से 81,235 और मंत्री विश्वास सारंग के क्षेत्र से 75,014 मतदाताओं के नाम हटाए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उज्जैन दक्षिण सीट से 37,728 नाम हटे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के क्षेत्र से 13,920 नाम हटाए गए। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के क्षेत्र से भी कई हजार नाम हटाए गए।

Priyanshi Chaturvedi 21 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.