Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
देहरादून में फर्जी आयुर्वेदिक क्लीनिक और नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़
Fake Ayurvedic clinic,fake medicine factory busted,Dehradun

देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित ‘त्रिफला हर्बल सेंटर’ में केंद्रीय आयुष मंत्रालय की टीम ने छापेमारी कर फर्जी आयुर्वेदिक क्लीनिक और अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। क्लीनिक संचालक बिना किसी वैध आयुष डिग्री के खुद को पंजीकृत चिकित्सक के रूप में पेश कर मधुमेह और ब्लड प्रेशर जैसे गंभीर रोगों के लिए परामर्श दे रहा था। छापेमारी के दौरान टीम ने नकली दवाओं और रीपैकिंग मशीनों सहित करोड़ों की दवाएं जब्त कीं।

 

जांच में सामने आया कि संचालक न तो लाइसेंसधारी था और न ही उसके पास किसी वैध औषधि निर्माण की अनुमति थी। बिना सेल लाइसेंस के वह होम्योपैथिक दवाएं भी बेच रहा था। राज्य और केंद्रीय आयुष विभाग की संयुक्त कार्रवाई में संदिग्ध दवाओं, दस्तावेजों और उपकरणों को सीज किया गया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

अदालत और जांच एजेंसियों को मौके से 1 करोड़ रुपये से अधिक नकदी और नोट गिनने की मशीन भी बरामद हुई। पहली मंजिल पर अवैध रूप से दवाओं का निर्माण और रीपैकिंग की जा रही थी। होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं के सैंपलों की जांच में मिलावट की संभावना पाई गई है। इसके साथ ही अन्य राज्यों में इन दवाओं की बिक्री रोकने के लिए सूचना भी भेजी जाएगी, ताकि नकली दवाओं के इस सिंडिकेट पर पूरे देश में नकेल कसी जा सके।

Priyanshi Chaturvedi 21 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.