Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पलायन करने वाले मजदूरों के लिए एमपी सरकार की नई रैन बसेरा योजना 2026
MP Government,New Night Basera Scheme 2026,Migrant Laborers

 

प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए “निर्माण श्रमिक रैन बसेरा योजना 2026” लागू करने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिक अब प्रदेश में कहीं भी काम करने जाएं, उन्हें न्यूनतम शुल्क पर रैन बसेरा की सुविधा मिलेगी। यहां रहने के साथ भोजन की व्यवस्था भी होगी, जिससे उन्हें झुग्गियों में रात गुजारने की मजबूरी नहीं रहेगी और अवैध बस्तियों पर भी रोक लगेगी।

यह सुविधा ग्राम पंचायत से लेकर नगर निगम स्तर तक उपलब्ध कराई जाएगी। श्रम विभाग ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है। रैन बसेरों के निर्माण के लिए शासकीय भूमि उपलब्ध कराई जाएगी और जरूरत के अनुसार उनकी क्षमता तय की जाएगी। जिला स्तरीय समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि जहां पहले से रैन बसेरा संचालित है, वहां की ऑक्यूपेंसी के आधार पर नए निर्माण का निर्णय लिया जाए।

निर्माण के लिए नगर पालिकाओं को 50 लाख रुपये, नगर परिषद और नगर पंचायतों को 30 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायतों को 15 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी। इस धनराशि से भवन निर्माण, फर्नीचर, सीसीटीवी, पलंग, बिस्तर और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। महिला और पुरुष श्रमिकों के लिए अलग-अलग डोरमेट्री, शौचालय और सुरक्षा प्रावधान होंगे। रात्रि शुल्क का निर्धारण जिला समिति करेगी, जबकि रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी भी उसी के पास रहेगी।

 
Priyanshi Chaturvedi 2 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.