Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
12 राज्यों-UT में 6.08 करोड़ नाम कटे, यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव
6.08 crore, names, deleted 12 states, and UTs, biggest change, UP ,Bengal

चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दूसरे चरण के बाद 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया में कुल 6.08 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिसके बाद इन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या लगभग 51 करोड़ से घटकर 44.92 करोड़ रह गई है। यह बदलाव उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में लागू हुआ है।

 

सबसे बड़ा असर उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। यूपी में 2.04 करोड़ नाम हटाए गए, जिससे कुल मतदाता संख्या 13.39 करोड़ रह गई। वहीं पश्चिम बंगाल में करीब 91 लाख नाम वोटर लिस्ट से बाहर किए गए हैं। आयोग के अनुसार यह प्रक्रिया घर-घर सत्यापन, दस्तावेज जांच और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के बाद पूरी की गई है।

 

चुनाव आयोग के मुताबिक SIR का उद्देश्य वोटर लिस्ट को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है। इसमें नए योग्य मतदाताओं को जोड़ना, मृत या डुप्लीकेट नाम हटाना और त्रुटियों को सुधारना शामिल है। अब तक 60 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि शेष राज्यों में प्रक्रिया जारी है। हालांकि इस बदलाव को लेकर कुछ राज्यों में राजनीतिक और कानूनी विवाद भी सामने आए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 11 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.