Since: 23-09-2009
दिल्ली। खाद्य विभाग ने दिल्ली के बड़े रेस्टोरेंट और होटल में कार्रवाई की। विभागीय आदेश के मुताबिक खाद्य सुरक्षा अनुज्ञप्ति के निलंबन और बार लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में लाइसेंसधारी फीस या जमा राशि के रिफंड का हकदार नहीं होगा। होटल-रेस्टोरेंटों में ग्राहकों को भोजन परोसने से पहले खाद्य सुरक्षा के जरूरी मानकों का कितना पालन हो रहा है, इसकी तस्वीर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को किए गए निरीक्षण में सामने आई। लालघाटी और आसपास के इलाकों में विभाग की टीम ने न्यू दिल्ली रेस्टोरेंट, फूड एंड फ्लेवर्स चाय सुट्टा बार और सुरवाना रेस्टोरेंट की जांच की तो खामियां मिलीं। लाइसेंस से लेकर सफाई तक सवालएयरपोर्ट स्थित न्यू दिल्ली रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस/पंजीयन उचित एवं प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित नहीं मिला। पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड भी प्रदर्शित नहीं थे। किचन में साफ-सफाई संबंधी कमियां मिलीं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए मूंगदाल, मूंगफली और आटे के सैंपल लिए गए ।होटल इम्पीरियल सांवरे, लालघाटी-वीआइपी रोड में निरीक्षण के दौरान कोई रेस्टोरेंट संचालित नहीं मिला। शादी और बैंक्वेट आयोजन के दौरान कमरों को किराए पर देने की व्यवस्था मिली।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |