Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती-किसानी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। किसानों को खेती के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन में आगे आना चाहिए, इसी से खेत-खलिहान और घरों में समृद्धि आएगी।

 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में आयोजित विशाल पशुपालक सम्मेलन एवं पशु मेले के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार उन्नत पशुधन के पालन-पोषण पर विशेष ध्यान दे रही है। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए हर साल एक लाख बछिया तैयार की जाएंगी और किसानों को दी जाएंगी। इससे प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में ढाई करोड़ से अधिक पशुधन हैं, जिनमें एक करोड़ से अधिक गौमाता हैं। प्रदेश जल्द ही दुग्ध उत्पादन में देश में अव्वल स्थान पर आएगा। वर्तमान में मध्यप्रदेश 9 प्रतिशत दुग्ध उत्पादन के साथ देश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाना सरकार का संकल्प है।

 

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के 7 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में 175 करोड़ रुपये की सहायता राशि तथा सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन पेंशन योजना के 34.58 लाख से अधिक हितग्राहियों को 207.48 करोड़ रुपये की पेंशन राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की।

 

मुख्यमंत्री ने कुलैथ के जगन्नाथ मंदिर के विकास के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही निहिथपुर से महेश्वरा तक एक किमी पक्की सड़क, लंका वाले हनुमान मंदिर तक पक्की रोड, एक अन्य मार्ग का निर्माण और गांव में सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा भी की।

MadhyaBharat 13 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.