Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालयों और एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी संभावनाओं का परीक्षण करते हुए तेजी से कार्यवाही की जाए। उन्होंने पीपीपी मॉडल के अंतर्गत बनने वाले बैतूल, कटनी, धार और पन्ना के चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारों चिकित्सा महाविद्यालयों का संचालन निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में चिकित्सा महाविद्यालय और एमबीबीएस सीटों के संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मुरैना, गुना, भिंड, टीकमगढ़, अशोकनगर, बालाघाट, सीधी, खरगोन, शाजापुर, रायसेन और झाबुआ में पीपीपी मॉडल के अंतर्गत स्थापित होने वाले सभी 11 चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए नवीन निविदाएं तत्काल जारी की जाएं।

 

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश में 20 शासकीय और 14 निजी चिकित्सा महाविद्यालय संचालित हैं, जिनमें कुल 6050 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। आगामी दो वर्षों में छह नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संचालित होंगे। इनमें छतरपुर, दमोह और बुधनी के भवन निर्माण पूर्ण हो चुके हैं, जबकि उज्जैन, राजगढ़ और मंडला में भवन निर्माण प्रगति पर है।

 

बैठक में यह भी बताया गया कि बैतूल, कटनी, धार और पन्ना में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालय संचालन के लिए अनुबंध निष्पादित किया जा चुका है। इसके अलावा मुरैना, गुना, भिंड, टीकमगढ़, अशोकनगर, बालाघाट, सीधी, खरगोन, शाजापुर, रायसेन और झाबुआ सहित कुल 11 जिलों में पीपीपी मॉडल के तहत चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए जाएंगे। एक नवीन निजी चिकित्सा महाविद्यालय सहित कुल 22 चिकित्सा महाविद्यालय आगामी दो वर्षों में संचालित होंगे।

 

इन 22 चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना और पूर्व से संचालित महाविद्यालयों में सीट वृद्धि से कुल 12000 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी। इसके परिणामस्वरूप आगामी दो वर्षों में प्रदेश में 56 मेडिकल कॉलेज और 18050 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी।

MadhyaBharat 13 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.