Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच
ugc

 

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन पर एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सभागार में इन्फॉर्मेशन लाइब्रेरी नेटवर्क सेंटर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल थे। इसका उद्देश्य वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन पहल के उद्देश्यों, प्रमुख विशेषताओं, उपलब्धता और प्रभावी उपयोग के संबंध में प्रतिभागियों को जागरूक करना था। भारत सरकार की इस पहल के माध्यम से केंद्रीकृत सदस्यता व्यवस्था के अंतर्गत पात्र उच्च शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों को शोध प्रकाशनों और अकादमिक पत्रिकाओं तक पहुंच उपलब्ध कराई जा रही है।

 

योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 25 नवंबर 2024 को स्वीकृति दी थी और इसका क्रियान्वयन 1 जनवरी 2025 से प्रारंभ हुआ। प्रथम चरण 2025-2027 के लिए करीब 6000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों की 13000 से अधिक प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं तक एकीकृत डिजिटल पहुंच मिल रही है। योजना का क्रियान्वयन शिक्षा मंत्रालय के माध्यम से इन्फॉर्मेशन लाइब्रेरी नेटवर्क सेंटर, यूजीसी द्वारा किया जा रहा है।

 

कुलपति चंदेल ने कहा कि कृषि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान के लिए यह योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे शिक्षकों, वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को कृषि विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, फसल सुधार, पादप संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और टिकाऊ कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में नवीनतम अंतरराष्ट्रीय शोध तक पहुंच मिलेगी। इससे पीजी और पीएचडी शोधार्थियों के शोध की गुणवत्ता में सुधार के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बहुविषयक अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।

MadhyaBharat 13 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.