Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना
सेना

 

नई दिल्ली। 12वें भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति 2026' में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों का 170 सदस्यीय दल शुक्रवार को श्रीलंका रवाना हुआ। यह अभ्यास 13 से 26 नवंबर तक श्रीलंका के मदुरु ओया स्थित आर्मी प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित होगा। भारतीय दल में मुख्य रूप से राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन के सैनिक शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य सैन्य शाखाओं और सेवाओं के जवान तथा भारतीय वायु सेना के कर्मी भी इस दल का हिस्सा हैं।

 

इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत अर्ध-शहरी क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियान चलाने के लिए दोनों देशों की सेनाओं की संयुक्त क्षमता बढ़ाना है। भारत और श्रीलंका के बीच हर साल आयोजित होने वाला यह द्विपक्षीय अभ्यास बारी-बारी से दोनों देशों में होता है।

 

14 दिन तक चलने वाले अभ्यास में शारीरिक क्षमता, सामरिक अभ्यास और दोनों सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त योजना निर्माण, सामरिक अभियानों का पूर्वाभ्यास और विशेष युद्ध कौशल शामिल होंगे। इनमें सड़क अवरोध, शहरी गश्त, वाहन काफिले की सुरक्षा, घात लगाना, भीड़ को तितर-बितर करना और मजबूत किलेबंद ठिकानों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई जैसे अभ्यास शामिल हैं।

 

अभ्यास का समापन एक व्यापक सत्यापन अभ्यास के साथ होगा, जिसमें दोनों देशों के सैन्य दल प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं का संयुक्त रूप से उपयोग करेंगे।

MadhyaBharat 13 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.