Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी
निर्वाचन आयोग

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिकाओं के आम और उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को जारी किया।

 

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए कुल 428 पदों पर चुनाव होंगे। इनमें भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव नगरपालिक निगम के 4 महापौर, 14 अध्यक्ष और 400 पार्षद पद शामिल हैं। वहीं उप निर्वाचन के लिए 1 अध्यक्ष और 9 पार्षद पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है।

 

निर्वाचक नामावली 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जा रही है। ऐसे मतदाता जिनके नाम संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्र के विधानसभा की निर्वाचक नामावली में 19 नवंबर 2026 तक होंगे, वे 20 नवंबर 2026 तक प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

 

प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात 30 नवंबर 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। पुनरीक्षण कार्य त्रुटिरहित, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

MadhyaBharat 13 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.