Since: 23-09-2009
सैलाना। 'मालवा के गांधी' एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय प्रभुदयाल गहलोत की जयंती के अवसर पर सैलाना में शुक्रवार को कार्यक्रम एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनकी सहभागिता रही।
इस अवसर पर स्वर्गीय गहलोत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि सादगी, ईमानदारी, सिद्धांतों और जनसेवा से परिपूर्ण उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि समाजसेवा का माध्यम बनाया। महान जनसेवक की जयंती के अवसर पर उपस्थित साथियों एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी गईं।
कार्यक्रम में ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक हर्षविजय गहलोत, विधायक दिनेश जैन बॉस, जिला प्रभारी रामवीर सिकरवार, रतलाम शहर जिला अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व विधायक पारस सकलेचा और वालसिंह मेढ़ा सहित नेतागण उपस्थित रहे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |