Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रदूषण बोर्ड का वैज्ञानिक निकला करोड़ों का आसामी
satna, Scientist , pollution board ,turned out , worth crores

सतना। सतना जिले के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक के घर रविवार सुबह 5 बजे के लगभग रीवा की ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने छापामारी कार्यवाही कर अब तक एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा किया है। जारी कार्यवाही से अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां अभी और भी संपत्ति का खुलासा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक रीवा के ईओडब्ल्यू ने आज सुबह सतना जिले के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में वैज्ञानिक के पद पर पदस्थ सुनील कुमार मिश्रा के घर में छापेमार कार्यवाही की है। मारुति नगर में स्थित सुनील कुमार मिश्रा के निवास पर शुरू हुई कार्यवाही से चौकाने वाले तथ्यों का उजागर हुआ है। इस कार्यवाही में प्राथमिक रूप से 30 लाख रुपये नगद, 25 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर और स्मार्ट सिटी से लगा। हुआ 7 एकड़ का एक फार्म हाउस होने का खुलासा हुआ है।

बता दें कि वैज्ञानिक सुनील कुमार मिश्रा ने अब तक की अपनी सरकारी नौकरी के दौरान महज 30 से 35 लाख रुपये की ही सैलरी पाई है। इसके बावजूद इसकी अभी तक की एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। ईओडब्ल्यू की टीम को उम्मीद है कि अभी और भी संपत्तियों का खुलासा हो सकता है।

 

छापामार कार्यवाही ईओडब्ल्यू के टीआई मोहित सक्सेना, प्रवीन चतुर्वेदी सहित 25 सदस्य टीम कर रही है इस कार्यवाही के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है ईओडब्ल्यू को इस बात की शिकायत मिली थी कि वैज्ञानिक सुनील कुमार मिश्रा ने गलत तरीके से बेनामी संपत्ति की कमाई की है।

MadhyaBharat 1 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.