Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
गलत दिशा से आ रहे ट्राले ने पांच को रौंदा, तीन की मौत
indore, Trolley coming ,wrong direction,trampled five, three died

इंदौर। जिले के बेटमा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सभी लोग हाइवे पर बस का इंतजार कर रहे थे तभी गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। पांचों को टक्कर मारते हुए ट्राला पास ही होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए खेत में उतर गया। टक्कर से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

बेटमा थाना पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार की रात करीब 12 बजे महू-नीमच रोड पर घाटा बिल्लौद चौकी के समीप चौधरी की होटल के सामने हुआ। हादसे में किशोर (30) पुत्र शालिग्राम बागरी निवासी नयापुरा राऊ, महेश (35) पुत्र छोगालाल निवासी घाटा बिल्लौद और विक्रम (32) पुत्र परसराम बागरी निवासी घाटा बिल्लौद की मौत हो गई। महेश और राजकुमार घायल हैं। घायलों में से एक ने बताया कि घाटा बिल्लौद में शादी में मेहमान आए थे। वह उन्हें छोड़ने के लिए हाइवे तक आए थे। महू-नीमच रोड पर वह यात्री बस का इंतजार कर रहे थे, तभी इंडोरामा की ओर से ट्राला जीजे 10 टीएक्स 9194 तेज गति से आया और हम पांचों को चपेट में लेता हुआ निकल गया। और पास ही होटल के बाहर खड़ी हुई दो कारों को टक्कर मारकर और होटल के फाउंटेन को तोड़ते हुए खेत में गिर गया।

 

हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। दो घायलों का इलाज चल रहा है। यह पूरा हादसा होटल में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

 

 

चालक को लोगों ने पीटा

 

आरोपित ट्रक ड्राइवर को जब आक्रोशित जनता ने बाहर निकाला तो वह ग्रामीणों से ही पूछने लग गया कि क्या हो गया। उसे क्यों पकड़ रहे हो। इस पर गुस्साए लोगों ने उसे बाहर निकालकर पीट दिया। इसी बीच पुलिस का अमला भी वहां पर पहुंच गया था और उसे पकड़कर थाने ले आए।

 

नशे में धुत था ड्राइवर

बेटमा थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपित ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम कुंदन पुत्र रतन डाबर निवासी ग्राम देगांव, धरमपरी जिला धार है। उसे जब थाने लाए तो वह नशे की हालत में था। हादसे और मारपीट के कारण उसे चोट आई है। आरोपित थाने आने के बाद भी होश में नहीं था। नशे के कारण ही उसका ट्राले पर कंट्रोल नहीं रहा और वह रांग साइड लेकर आया और टक्कर मार दी।

 

तो एक और मौत हो जाती

घायल राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसने ट्राले को बेकाबू रफ्तार से आते देख लिया था। वह दूसरों को सावधान कर पाते तब तक दुर्घटना हो गई। घायल महेश का हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचा। अगर उसे नहीं खींचते तो ट्राला उसे भी कुचल देता। वहीं कार में सवार परिवार भी कुछ सेकंड पहले ही कार से उतरकर होटल के अंदर गया था। मामले में ग्रामीण एसपी भगवंतसिंह ने बताया कि आरोपित ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है और कार्रवाई कर रही है।

MadhyaBharat 2 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.