Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
दीपावली की तरह मनेगा इंदौर का गौरव दिवस
indore, pride day, celebrated like Diwali

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने इंदौर प्रवास के दौरान इंदौर का गौरव दिवस आयोजित करने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 25 मई से 31 मई तक सात दिवसीय थीम बेस्ड कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सांसद शंकर लालवानी, विधायकगण मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, राजेश सोनकर, सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, मधु वर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में इंदौर गौरव दिवस के प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा की गई। मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर गौरव दिवस दीपावली के त्यौहार की तरह मनाया जाए। देवी अहिल्याबाई होलकर एवं इंदौर गौरव दिवस के नाम पर जिले के हर घर में दीप जलाये जाएं। यह उत्सव सबकी भागीदारी और साझेदारी के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ इंदौर को गौरवान्वित करने वाली प्रबुद्ध हस्तियां भी इसमें शामिल होंगी।

बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि इंदौर गौरव दिवस पर "इंदौर गान" तैयार किया जाएगा। शहर के गौरवशाली इतिहास पर डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी जिसे यहां के नागरिक उन सात दिवसीय कार्यक्रम में देख सकेंगे। इस अवसर पर लाइट एंड साउंड प्रोग्राम के आयोजन के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इंदौर का राजवाड़ा क्षेत्र यहां के गौरवशाली इतिहास को बयान करता है इसलिए मुख्य समारोह राजवाड़ा में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा

इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर 25 मई से 31 मई तक सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन प्रत्येक वार्ड में किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रमुख जनप्रतिनिधिगण संयोजक के रूप में कार्य करेंगे और इन कार्यक्रमों का प्रत्येक वार्ड में सफल क्रियान्वयन हो उसके लिए माइक्रो प्लानिंग कर समितियों का गठन करेंगे।

 

25 मई : जल संरक्षण- 25 मई को जल संरक्षण थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के संयोजक जल संसाधन मंत्री सिलावट रहेंगे। इस दौरान प्रत्येक वार्ड में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर कार्य किया जाएगा। जल मार्च का आयोजन होगा तथा जल कथा भी कराई जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि तालाबों से अतिक्रमण हटाने तथा उनके संरक्षण के लिए स्वच्छता एवं संरक्षण तालाब समिति का भी गठन किया जाएगा।

 

26 मई : खेलकूद गतिविधियां- 26 मई को इंदौर शहर में खेलकूद से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिस के संयोजक विधायक रमेश मेंदोला रहेंगे। इसमें स्वदेशी खेलकूद को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध खेल हस्तियों को भी बुलाया जाएगा।

 

27 मई: महिला सशक्तिकरण- 27 मई को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम की संयोजक जिले की महिला जनप्रतिनिधियों को बनाया जाएगा। कार्यक्रम में स्व सहायता समूह के उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

 

28 मई : कला एवं साहित्य कार्यक्रम- 28 मई को कला और साहित्य से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति आयोजित की जाएगी।

 

29 मई : व्यावसायिक और औद्योगिक सशक्तिकरण- 29 मई को शहर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सजावट की जाएगी। इस कार्यक्रम के संयोजक सांसद शंकर लालवानी रहेंगे। इस दौरान सेमिनार भी आयोजित किये जायेंगे।

 

30 मई : स्टार्टअप एवं आईआईटी दिवस- 30 मई को स्टार्टअप कल्चर पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सफल स्टार्टअप उद्यमियों के साथ चर्चा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक सांसद शंकर लालवानी एवं गौरव रणदिवे रहेंगे।

 

31 मई : मुख्य कार्यक्रम- 31 मई को इंदौर के राजवाड़ा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से गौरव दिवस यात्रा निकाली जाएगी जो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। पूरा इंदौर शहर दीपों एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। मां अहिल्याबाई होल्कर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर उनके जीवनकाल पर केंद्रित नाटक का मंचन तथा उनके द्वारा देशभर में बनाए गए भवनों एवं मंदिरों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। देवी अहिल्या बाई एवं इंदौर गौरव दिवस के नाम पर 31 मई को इंदौर के हर घर में एक दीप जलाए जाने का आवाहन मंत्री सिलावट द्वारा किया गया।

MadhyaBharat 6 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.