Since: 23-09-2009
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार देररात एक इमारत में आग लग जाने से सात लोग जिंदा जलकर मर गए। हादसा यहां की स्वर्णबाग कालोनी की दो मंजिला इमारत में हुआ। मृतकों में छह पुरुष और एक महिला शामिल है। सूचना मिलते ही आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे और तेजी से आग पर काबू पाने के लिए प्रयास हुए ।
इस संबंध में शुरुआती जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि विजय नगर थाना क्षेत्र की इस बिल्डिंग में देररात तीन से चार बजे के बीच भीषण आग लगी। इसका कि कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी समेत कई अधिकारी बल के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। हादसे की जांच की जा रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |