Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
एकतरफा प्यार में लड़की से बदला लेने के लिए स्कूटी में लगाई थी आग, सात लोग जिंदा जले
indore,Scooty ,set on fire

इंदौर। शहर के स्वर्णबाग कालोनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पौने तीन बजे एक दो मंजिला इमारत में आग लगने के मामले में एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस आगजनी में सात लोगों की जलने से मौत हो गई थी, जिसमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। शुरू में यह माना जा रहा था कि यह आग मीटर में शार्ट सर्किट से लगी है, लेकिन अब यह बात सामने आ रही है कि यह आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई थी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग एक युवक ने लगाई थी, जो पूरी बिल्डिंग में फैल गई। यह चौंकाने वाला खुलासा मकान मालिक इंसाफ पटेल के घर के नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। फुटेज में आरोपित युवक वाहन में आग लगाता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक जिस युवक ने आग लगाई वह बिल्डिंग में रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने उसी युवती के स्कूटी में आग लगा दी। यही आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवक का नाम संजय बताया गया है।

 

शनिवार तड़के इमारत में आग लगने के बाद विजय नगर पुलिस ने इस क्षेत्र के तीन डीवीआर जब्त किए। पुलिस, पीडबल्यूडी, एफ़एसएल टीम ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे और उनकी जांच की तो यह खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में रात को दो बजकर 54 मिनट पर सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। लड़का इमारत में ही खड़ी एक बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा था। आग लगाने के बाद यह लड़का जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद यह लड़का फिर से इसी इमारत में आता दिखाई देता है। इसके बाद वह इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ करता है। इसके साथ ही वह बिजली के मीटर के साथ भी छेड़छाड़ करता देखाई दे रहा है। इसके बाद वह यहां से फिर से रवाना हो जाता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन क्राइम ब्रांच और अन्य टीम को आरोपित को पकड़ने के लिए लगा दिया गया है।

 

मृतकों में ईश्वर सिंह सिसौदिया (45), नीतू सिसौदिया (45), आशीष (30), गौरव (38) और आकांक्षा अग्रवाल (25) शामिल हैं। मरने वालों में 40 और 45 वर्ष के दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों में एक दंपती भी शामिल हैं। ईश्वर सिंह सिसोदिया और नीतू की दम घुटने से मौत हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

 

विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि घटना के वक्त बिल्डिंग में 15-16 लोग थे। बताया गया कि बिल्डिंग के मालिक के मोहल्ले में 4 मकान हैं, जो किराए से दिए हैं। लोग कह रहे हैं कि कहीं भी सेफ्टी नहीं है। उसके खुद के मकान पर तो मोबाइल कंपनी का टावर लगा है।

MadhyaBharat 7 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.