Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का जांच दल सिवनी पहुंचा
bhopal,Investigation team ,senior BJP leaders, reached Seoni

भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा सिवनी जिले के गांव सिमरिया में विगत दिनों हुई दो व्यक्तियों की मृत्यु के मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जांच दल गठित किया गया है। यह जांच दल रविवार को सिवनी पहुंचा एवं पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। जांच दल द्वारा 12 मई को रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को सौंपी जाएगी।

 

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि जांच दल के सदस्यों ने सिवनी जिले के सिमरिया गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से भेंट की एवं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस भी बंधाया। जांच दल के सदस्यों ने पीड़ित परिजनों से कहा कि भाजपा और प्रदेश सरकार आपके साथ हैं। जांच दल ने बताया कि दोषियों के खिलाफ प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों का पकड़ा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तत्काल संवेदना दिखाते हुए 8 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है।

 

परिजनों से मुलाकात करने के बाद भाजपा नेताओं का जांच दल घटनास्थल पर पहुंचा एवं आसपास के गांवों के ग्रामीणों से संवाद किया और तथ्यों की जांच की। जांच दल अपनी रिपोर्ट 12 मई को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को सौंपेगा।

 

जांच दल के सदस्यों में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सासंद गजेन्द्र पटेल, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भावर, बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थन शाह, पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक हरिशंकर खटीक सिवनी पहुंचे। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat 8 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.