Since: 23-09-2009
बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत थाना पामेड़ से कोबरा 204 एवं जिला बल की टीम सर्चिंग पर पेद्दाधरमारम व एमपुर के जगंलों व पहाड़ी इलाके की ओर निकली थी। अभियान के दौरान एमपुर के जंगल से घेराबंदी कर 3 नक्सलियों माड़वी भीमा, माड़वी नंदा एवं मड़कम कोसा को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार नक्सलियों के द्वारा थाना पामेड़ के अन्तर्गत चिन्तावागु कैंप से एरिया डोमिनेशन पर निकली सीआरपीफ की टीम पर 24 अप्रैल 2022 को किये गये हमले की घटना में शामिल थे। तीनों नक्सलियों के विरूद्ध थाना पामेड़ मे कार्यवाही उपरांत रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर में मंगलवार को पेश किया गया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |