Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गुना में शिकारियों से मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत
guna, Three policemen killed, encounter poachers

गुना (मध्य प्रदेश) । मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र में पुलिस और शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। तीनों पुलिसकर्मियों के शव जिला अस्पताल लाए गए हैं। पुलिस टीम में शामिल ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। यह वारदात शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।

बताया गया है कि शुक्रवार रात आरोन पुलिस को सूचना मिली थी कि शहरोक गांव की पुलिया से आगे मौनवाड़ा के जंगल में शिकारियों ने ब्लैक बग हिरण और मोर का शिकार किया है। इस पर थाने से एसआई राजकुमार जाटव, प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम मीना सहित सात लोग दो चारपहिया और एक बाइक से जंगल रवाना हुए। इस दौरान पुलिस ने चार मोटरसाइकिल से आए दो-तीन शिकारियों को पकड़ लिया। तभी पीछे से आए शिकारियों के अन्य साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी राजकुमार जाटव, नीरज भार्गव और संतराम की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से हिरण और मोर के शव भी बरामद किए हैं। आरोपित फरार हैं। एसपी राजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी। इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई। शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

गुना में हुई इस वारदात पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह 9:30 बजे आपात उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सीएस, पीएस गृह, पीएस मुख्यमंत्री सहित पुलिस के बड़े अधिकारी इसमें शामिल हैं। डीजीपी और गुना प्रशासन के बड़े अधिकारी भी बैठक से वर्चुअली जुड़े हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि हमारे परिवार के तीन जांबाज सदस्यों की मौत हो गई। अपराधी कोई भी हो, पुलिस से बचके जा नहीं सकता। कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वारदात की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

MadhyaBharat 14 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.