Since: 23-09-2009
मंत्री तुलसी सिलावट ने कराई जांच
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इंदौर में जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य मेले का लाभ लें। आयोजन में मंत्री तुलसी सिलावट भी पहुंचे। जहां उन्होंने खुद के स्वास्थ्य की जांच कराई। आयोजन में डिजिटल कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। आयोजन इंदौर के नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। गुरुवार को दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हुआ था।मेले में मेडिसिन, शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग प्रसूति, शिशु रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, तपेदिक, परिवार कल्याण परामर्श आदि के स्टाल लगाए गए हैं। इसके अलावा आयुष चिकित्सा एवं औषधी वितरण के काउंटर भी हैं। मेले में टीकाकरण भी किया जा रहा है। गुरुवार को मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने जांच करवाई थी। आयोजन में शासकीय मेडिकल कालेज के अलावा कई निजी अस्पताल और मेडिकल कालेज भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके पहले विकासखंड स्तर पर इस तरह के मेले आयोजित किए गए थे। वहां से रेफर किए गए मरीजों को जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। बीमारी की प्रारंभिक स्तर पर पहचान के साथ ही मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शुक्रवार को मेला अपरान्ह 4 बजे तक रहेगा।मेले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान पत्र भी बनाए जा रहे हैं। मेले का उद्देश्य लोगों को लाभ पहुंचाना और स्वास्थ्य लाभ देना है। जिसका लाभ लोग उठा भी रहे हैं। मेले के चलते लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आ रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |