Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
माब लिचिंग में मारे गए लोगों के परिवार से मिले कमलनाथ
माब लिचिंग में मारे गए लोगों के परिवार से मिले कमलनाथ

दो आदिवासियों की हत्या के मामले में मिलने पहुंचे 

सिवनी में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ ने सिमरिया और  सागर गांव पहुंचकर माब लिचिंग के शिकार हुए आदिवासियों के परिवार के लोगों से मुलाकात की। कमलनाथ ने मामले की सीबीआई और न्यायिक जांच की मांग की है । कमल नाथ ने कहा, आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। घटना का  वीडियो , गवाह हैं फिर भी सीबीआई जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। आदिवासियों के स्कूलों, हास्टल और अस्पतालों की हालत खराब है। मुख्यमंत्री शिवराज सिर्फ घोषणा करते हैं सुबह उठकर।  मुख्यमंत्री रोज सुबह उठ जाते हैं और सबसे पहले यह चैक करते हैं कि आज मैं क्या घोषणा करूंगा। आज मैं कौन सी कलाकारी करूंगा। कभी कहते हैं ठेला चलाऊंगा और कभी कुछ कहते हैं। यह बातें मध्य प्रदेश के लिए चिंता की बात है। आने वाली पीढ़ी के लिए चिंता की बात है। उन्होंने कहा कांग्रेस आदिवासी बचाओ, बीजेपी भगाओ अभियान चलाएगी। उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी सरकार को आदिवासियों का विरोधी बताया। कमलनाथ ने कहा  कांग्रेस मध्यप्रदेश में आदिवासी बचाओ, भाजपा भगाओ अभियान चलाएगी। सिवनी जो में घटना हुई वह निंदनीय है। इस मौके पर मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री तरुण भानोट, विधायक ओमकार मरकाम समेत सिवनी जिले के तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। आपको बता दें कि  सिवनी के सिमरिया गांव में कुछ दिनों पहले दो आदिवासियों की गोकशी के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिसपर  राजनीतिक के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है । इसको लेकर आदिवासियों ने अपना आक्रोश जाहिर किया था। और  आरोपियों को फांसी दिए जाने के साथ उनके घरों को तुरंत ध्वस्त किए जाने की मांग की थी। उधर बीजेपी ने कमलनाथ के दौरे को लेकर सवाल खड़े किये हैं।  मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कमलनाथ काँग्रेस लाश पर राजनीति करती है।  कमलनाथ की सरकार में जब आदिवासी की हत्या ही थी तब कमलनाथ कहीं नहीं गए थे।  

 

MadhyaBharat 23 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.