Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बारातियों से भरी बस बिजली तार से टकराई
बारातियों से भरी बस बिजली तार से टकराई

25 से ज्यादा लोग आग में झुलसे  

 

सतना के  परसमनिया पठार रामपुर पहाड़ क्षेत्र में 11 kv विद्युत तार की चपेट में बारात बस के आने से लगभग 25 से ज्यादा लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए।   जिन्हें देखने सिविल अस्पताल मैहर पहुँचे विधायक नारायण त्रिपाठी ने सरकार के मुख्यमंत्री,ऊर्जामंत्री और विभाग के सीएमडी को आड़े हाथों लिया। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न हो इसके लिए ऊर्जा मंत्री मुख्यमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए। आज विद्युत विभाग के तारों की स्थित

जर्जर है।  इन तारो में कसाव न होने के कारण काफी झूल चुकी है सड़क पार पर कोई सुरक्षा के मापदंड नही जिस कारण लोग घटनाओं के शिकार हो रहे है। लोगो के घरों के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर घटनाओं को निमंत्रण दे रहे है।   लोगो के घरों के ऊपर से जा रही तारे घटना की वजह बन रही है जिसमे विभाग के सीएमडी को ध्यान दिया जाकर समस्या से निजात दिलाया जाना चाहिए। विजली  विभाग की अव्यवस्थाओ से आमजन मूक मवेशी घटनाओं के शिकार हो मौत के मुँह में समाहित हो रहे है लेकिन जिम्मेवार मौन है। परसमनिया पठार में हुई घटना के लिए विभाग के अधिकारियों सहित ऊर्जा मंत्री को जिम्मेवारी लेनी चाहिए।

जानकारी के मुताबिक बस क्रमांक एमपी 35 p 0410 मैं सवार आदिवासी परिवार बेटी की शादी कर मैहर से सलेहा जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

MadhyaBharat 5 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.