Since: 23-09-2009
गोद में बैठी बच्ची ने पकड़ी सीएम की कॉलर
मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत कांकेर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल के साथ एक मजेदार वाक्या हो गया। भूपेश बघेल जब कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचे तब उन्होंने एक बच्ची को गोंद में उठा लिया । बच्ची जैसे ही मुख्यमंत्री की गोंद में पहुंची उसने मुख्यमंत्री का कालर पकड़ लिया। बच्ची के कॉलर पकड़ने के बाद भूपेश बघेल ने खुद को बच्ची से छुड़ाया। और जमकर ठहाके लगाए। मुख्यमंत्री ने बच्ची को अपने हाथों के पंजे पर उठा लिया और कहा बच्ची को अपने हाथों से चाकलेट भी खिलाया। मुख्यमंत्री के इस खुशमिजाज रूप को देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट फैल गई। इसके बाद मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी के रसोई में भी पहुंचे और अपने हाथों से माता और शिशुओं को मिलने वाले गर्म भोजन का निरीक्षण किया। भूपेश बघेल का ये अंदाज मीडिया में भी सुर्खिया बना रहा। वहां मौजूद लोगों ने सीम भूपेश बघेल के साथ जमकर ठहाके लगाए।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |