Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
वाहन चैकिंग के नाम पर आमजन से वसूली बंद हो -नारायण त्रिपाठी
वाहन चैकिंग के नाम पर आमजन से वसूली बंद हो -नारायण त्रिपाठी

मुख्यमंत्री को पत्र लिख पुलिसिया कार्यवाही पर उठाये सवाल

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने समूचे विन्ध्य क्षेत्र सहित संपूर्ण प्रदेश में गत चार-छः माह से थाना व ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह वाहन चैकिंग के पाइंट लगाये जाकर आम लोगों में दहशत का वातावरण निर्मित कर अवैध वसूली रोकने हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर तत्काल रोक लगाने की मॉंग की है। उन्होंने कहा कि  भ्रमण के दौरान देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा चैकिंग पाइंट बना लंबी लंबी कतार लगाकर वाहनों को रोककर कागजों की जांच के नाम पर वसूली की जाती है। गॉंव देहात के सामान्य लोग जो मोटर साइकिल से इलाज कराने, दवाई लेने, बाजार जाने, महिलाओं -बच्चों को साथ लिये नातेदारी -रिश्तेदारी, शादी-विवाह में आने जाने का काम कर रहे होते हैं वे इस जांच से सर्वाधिक पीड़ित होते हैं व वसूली का शिकार बनते हैं। जांच पाइंट के नाम पर आम शरीफ लोगों में भी दहशत का वातावरण बन गया है, अब लोग प्रसन्नता से घर से वाहन लेकर नहीं निकल पाते क्योंकि वे जानते हैं कि यदि रास्ते में पुलिस मिल गई तो किसी न किसी बहाने से चालान बनना या 100-200 रूपये का दंड लगना तय है। इस तरह के चैकिंग अभियान से सर्वाधिक पीड़ित गॉंव देहात के सामान्य सीधे-साधे सज्जन लोग होते हैं, जिनमें इस तरह की कार्यवाही से भय का माहौल बन चुका है। त्रिपाठी ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि प्रदेश की पुलिस का भय अपराधियों व गड़बड़ी करने वालों में बने, बदमाशी, गुंडागर्दी, करने वाले

अपराधी प्रवृत्ति के लोग पुलिस से डरें किंतु आम जनता में पुलिस का भय न बने। उन्होंने कहा कि सब लोग वाहन के वैध दस्तावेज, लायसेंस, बीमा होने

पर ही वाहन चलायें किंतु इस हेतु दस्तावेज बनाने के कार्य का सरकार द्वारा सरलीकरण कर गॉंव-गॉंव अभियान चलाने की जरूरत है न कि इस नाम पर

पुलिस को अवैध वसूली व आमजन को परेशान करने की छूट दी जायेे। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि अपराधियों के स्थान पर शरीफ लोगों में पुलिस

का भय बन रहा है। जरूरी काम होने पर भी जब आम आदमी पुलिस के डर से घर से न निकलना चाहे तो यह चिंताजनक है। पुलिस द्वारा इस तरह का वातावरण निर्मित किया जाना अशोभनीय है। आज हमको आवश्यकता है कि बिना डर-भय के ऐसी स्थितियां निर्मित करें कि छात्र-छात्रायें, गॉंव देहात के आम लोग भी ड्रायविंग लायसेंस बननाने सहित अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखने के लिये प्रेरित हों ताकि वे पुलिस के सामने अपमान व आर्थिक लूट से बच सकें।

त्रिपाठी ने विन्ध्य सहित पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के नाम पर आम जनता व शरीफ लोगों में बनाये जा रहे भय से निजात दिलाये जाने हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

MadhyaBharat 9 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.